फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स ने ध्वज को दी सलामी

Sun, 30 Sep 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राष्ट्रगान के दौरान सावधान की मुद्रा में खड़े छात्र। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सांखाहारी गांव स्थित श्री शक्ति डिग्री कालेज में शुक्रवार को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्र/छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स को महाविद्यालय के प्रवक्ता सत्यपाल सिंह सेंगर ने सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सर्जिकल स्ट्राइक क्या है, क्यों और कैसे की जाती है। उन्होंने गत वर्ष की गई सर्जिकल स्ट्राइक में शामिल भारतीय सेना के अधिकारियों और सैन्य कर्मचारियों के योगदान पर भी चर्चा की। एसएनआईसी जैसलमेर के राष्ट्रीय चैंपियन टीम के सदस्य और महाविद्यालय के छात्र संदीप शुक्ला ने एनसीसी कैडेट्स की स्पेशल परेड कराई और ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर कालेज के सभी छात्रों, शिक्षकों और एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्र को सर्वोपरि मानते हुए देश की एकता और अखंडता के लिए अपना योगदान करने की शपथ ली।
कालेज  प्रबंधक विनय त्रिवेदी ने कहा कि आज के गौरवशाली दिन का जश्न मनाने का सौभाग्य हमें उन वीर जवानों की वजह से मिला है जो अपने घर और परिवार का मोह त्यागकर सीमा पर कड़ी चौकसी कर रहे हैं।  इस मौके पर छात्रों ने कविता पाठ, गीत के साथ ही पोस्टर के माध्यम से सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में अपनी राय और अभिव्यक्ति दर्शाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें