फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशियाई दंपति की साइकिल से नेवीगेटर चोरी

Sat, 08 Jul 2017 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व के तेरह देशों में शांतियात्रा का उद्देश्य लेकर निकले इंडोनेशियाई दंपति की साइकिल में लगा नेवीगेटर (जीपीएस) सिस्टम चोरी हो गया। विदेशी नागरिक थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने की बजाए चलता कर दिया। वहीं, एसपी (ग्रामीण) जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दंपति ने खुद रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया था।
विज्ञापन

इंडोेनेशिया के जान मलांग आरटी- 17 पुवार, कैपिंग मलांग जावा ट्रीमूर निवासी हाकम मबरूरी और उसकी पत्नी रोफिन गाटुल साइकिल से तेरह देशों के भ्रमण पर निकले हैं। वह इस समय भारत भ्रमण पर हैं।

गुरुवार की शाम वह घाटमपुर पहुंचे और जहानाबाद रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में विश्राम को रुके थे। शुक्रवार की सुबह जब वह आगे की यात्रा के लिए रेस्टोरेंट से निकले तो बाहर खड़ी उनकी साइकिल में लगा नेवीगेटर (जीपीएस) सिस्टम गायब था। दोनों कोतवाली घाटमपुर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


 प्रभारी कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि इंडोनेशिया से आए दंपति ने रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई। बताया कि, इसके बावजूद पुलिस ने रेस्टोरेंट मालिक को बुलवाकर क्षतिपूर्ति के रूप में उनको छह हजार रुपये दिलवाने के बाद आगे को रवाना किया। बताया कि इंडो दंपति ने एफआईआर दर्ज न कराने के संबंध में थाने में लिखकर भी दिया।


पिछले वर्ष फ्रेंच नागरिक संग हुई थी लूट
घाटमपुर। कसबे में इंडो दंपति की साइकिल से जीसीएस सिस्टम चोरी जाने की घटना को पुलिस प्रशासन ने हल्के में ले लिया। जबकि, विदेशी नागरिकों संग इस तरह की यह दूसरी घटना है। 21 अगस्त 2016 को फ्रेंच नागरिक माइकल क्वेसिन के साथ थानाक्षेत्र के तेजपुर गांव के निकट लूटपाट की घटना हुई थी। बदमाश उसे खजुराहो घुमाने के बहाने कानपुर से वैन में बैठाकर लाए थे और उससे 5800 रुपये भारतीय मुद्रा, 200 यूरो, कीमती स्मार्ट फोन के साथ ही पासपोर्ट और वीजा भी लूट लिए थे। विदेशी नागरिक के साथ लूट का मुकदमा कोतवाली में दर्ज किया गया था। लेकिन, पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई।
विज्ञापन


सीएम आफिस से ली गई जानकारी
घाटमपुर। इंडोनेशियाई दंपति की साइकिल में लगा जीपीएस सिस्टम गायब होने के बारे में मुख्यमंत्री और डीजीपी कार्यालय से भी जानकारी मांगी गई है।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें