मेडल पाने वाले बच्चों के साथ प्रशिक्षक व शिक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर। जनपद में सुगम और सुरक्षित यातायात के लिए ट्रैफिक पुलिस के द्वारा बच्चों को विस्तारपूर्वक ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई। बच्चों को बिना हेलमेट के बाइक चलाने वाले पारिवारिक सदस्यों को हेलमेट लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा के कई सुझाव भी बताए गए।
क्षेत्र के चुरसा गांव स्थित मां अनंतेश्वरी विद्यालय में गुरुवार को बच्चों को वरिष्ठ यातायात अधिकारी शिव सिंह छोकर ने ट्रैफिक रूल्स की जानकारी विस्तार पूर्वक दी। उन्होंने बच्चों को कम उम्र में ही बाइक, कार और अन्य वाहन चालने से होने वाले कुप्रभावों की जानकारी विस्तार पूर्व दी।
बताया कि बालिग यानी 18 वर्ष के होने के बाद ही बच्चों को वाहनों काइस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही किसी भी स्वचलित वाहनों के साथ इसट्रंट करने से दुर्घटना होने की बातें भी बताईं। इसके साथ-साथ घर में जब कोई भी व्यक्ति बाइक द्वारा जा रहा हो तो उसे स्वयं हेलमेट देने की अपील भी बच्चों से की गई।
विस्तार पूर्वक जानकारी देने के बाद एक-एककर बच्चों से प्रशभन भी पूछे गए। सही जबाब देने वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए गए। इसी मौके पर मंडलीय ताइक्वांडों प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाली सभी 16 बच्चों को प्रबंधक राजेश अगिभनहोत्री ने मेंडल प्रदान किए।
बेहतर प्रशिक्षण देने पर खेल कोच राजेंद्र गुप्ता को भी पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य पीके श्रीवास्तव शिक्षक आशीष, शशांक सहित बड़ी संख्या में शिक्षिकाएं मौजूद रहे। मेंडल पाकर बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने एक दूसरे को मिठाइयां खिलाकर ताइक्वांडों के एक्शन दिखाए।