श्रीमद्भागवत कथा सुनाते ब्यास पं. नवलेश।
- फोटो : अमर उजाला
अकबरपुर तहसील के भटौली गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन भागवताचार्य ने भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई।
कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो गए। कथा सुनाते हुए भागवताचार्य पं. नवलेश ने कहा कि धर्म व सत्य की रक्षा के लिए भगवान ने इस संसार में अवतार लिया। कलियुगी रूपी संसार में हरि का नाम स्मरण करने से जीव भवसागर से पार हो जाता है।
उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की कथा सुनाई। इस मौके पर राजेंद्र सिंह , गोपाल सिह, गोविंद सिंह, लल्ला सिंह, पारस तिवारी, अंकुश यादव, अंति यादव, उत्तम सिंह, विकास सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।