फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Sun, 07 May 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शनिवार की देररात मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव में मामूली बात पर गांव के ही युवकों ने एक युवक की कुल्हाड़ी से हमला कर अधमरा कर दिया। परिजन उसे लेकर झींझक सीएचसी पहुंचे, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर लिखे जाने तक थाने में तहरीर नहीं दी गई थी। घटना से गांव में हाहाकार मच गया।
विज्ञापन


मंगलपुर थाना क्षेत्र के दत्तपुर गांव निवासी अशोक तिवारी की पुत्रियां शनिवार की शाम शौच को गईं थी। तभी वहां मौजूद गांव का ही संदीप पुत्र रामचंद्र आवाज बदल-बदलकर उन्हें डराने लगा। उन्होंने घर जा कर पूरी बात बताई। घर में मौजूद अशोक का छोटा भाई सर्वेश (35) पुत्र हीरालाल उलाहना देने संदीप के घर पहुंचा। तभी नशे में धुत संदीप को सर्वेश की बात नागवार लगी।

उसने हाथों में लिए कुल्हाड़ी से सर्वेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से सर्वेश घायल होकर जमीन पर गिर गया। खून से लथपथ सर्वेश को परिजन सीएचसी ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई अशोक की सूचना पर पुलिस सीएचसी पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर, हमलावर संदीप गांव से फरार हो गया। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें