फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या को दिखाया सड़क हादसा

Tue, 22 Mar 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार की देर रात हत्या को हादसा दिखाने को डीसीएम मालिक  के शव को चलती डीसीएम में छोड़े गए मामले में सोमवार को पुलिस ने कानपुर नगर में दबिश देेकर चालक व परिचालक को हिरासत में लिया। भाई से पूछताछ के बाद मृतक के डीसीएम मालिक होने की पुष्टि हुई। आरोप है कि चालक से लेनदेन के विवाद में भाई की हत्या की गई। फिलहाल पुलिस जल्द मामले के खुलासे का दावा कर रही है।
विज्ञापन


रनियां चौकी क्षेत्र के किशरवल रोड पर बेकाबू डीसीएम सड़क किनारे एक बेकरी, दो अंडे के खोमचों व एक सब्जी दुकान को तोड़ते हुए मौरंग के ढेर में पलट गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस को डीसीएम केबिन में पुखरायां शांतिनगर निवासी रवि चतुर्वेदी (32) का शव मिला था। मामले में पुलिस ने दुर्घटना मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।


वहीं रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गले में रस्सी व हाथ-पैर, पीठ में चोटों के निशान मिलने के बाद मामला हत्या किए जाने को लेकर उलझ गया। वहीं परिजनों ने चालक विनोद पर लेनदेन के विवाद में रवि की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


 रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सक्रिय पुलिस ने कानपुर नगर में दबिश देकर चालक विनोद को पकड़ा। चालक की निशानदेही पर पुलिस ने परिचालक को चौबेपुर की एक फैक्ट्री से धर दबोचा। पुलिस ने चालक व परिचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। रवि के भाई कुलदीप ने बताया कि लेनदेन को लेकर उसके भाई की हत्याकर हादसा दिखाया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें