कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के पास बंबे पर सोमवार की देर शाम लकड़ी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
कानपुर के घाटमपुर थाना क्षेत्र के जैतीपुर गांव के पास बंबे पर सोमवार की देर शाम लकड़ी लादकर जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से बाइक घुस गई। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। दोनों कस्बे में लाही की पिराई कराकर वापस गांव जैतीपुर लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
जैतीपुर निवासी अरुण (21) पुत्र रामदास अपने मामा के बेटे रेउना निवासी अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र के साथ घाटमपुर लाही की पिराई कराने बाइक से आया था। पिराई के बाद तेल लेकर दोनों देर शाम गांव लौट रहे थे। जैसे ही जैतीपुर बंबे पर पहुंचे तभी आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से बाइक समेत टकरा गए। तेज रफ्तार से टक्कर होने पर दोनो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर ग्रामीण दोनो को सीएचसी लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया।
कस्बा चौकी इंचार्ज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से भिड़ने पर हादसा हुआ है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
दोनों मजदूरी व खलासी का करते थे काम
हादसे में मरे दोनों युवक ट्रक में खलासी का काम करते थे तो कभी भट्ठे आदि में मजदूरी भी करते थे। जिस बाइक से दोनो जा रहे थे, वह भी भट्ठे से ही दूसरे की मांगकर लाए थे। अरुण तीन भाइयों में बीच का था। वहीं अंकित अपनी बुआ के घर जैतीपुर आया था।