फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कार्ड बांटने निकले बाइकसवार मां-बेटे की मौत

Fri, 01 Dec 2017 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली के नरिहा गांव के पास तेज रफ्तार दुग्ध वाहन टैंकर ने बाइक सवार मां-बेटे को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। टैंकर में बाइक फंसने से करीब 25 मीटर तक शव घिसटते हुए चले गए। खून से सड़क लाल हो गई। घटना के बाद वहां भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने आनन फानन शवों को मौके से हटवाया। पुलिस ने उनके पास मिले कागजातों से शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

मूल रूप से देवराहट निवासी महेंद्र बाजपेई लंबे समय से राजस्थान में रहकर व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने बेटी मीनाक्षी की शादी औरैया के बिरहुनी गांव में गोपाल संग तय की थी। शादी करने के लिए वह पूरे परिवार समेत अकबरपुर आए हैं, यहां एक लॉन किराए पर लेकर यहीं ठहरे थे। गुरुवार को महेंद्र का बेटा मयंक बाजपेई (28) और मां राधा (55) बाइक से कार्ड बांटने कंचौसी गए थे। शाम को लौटते वक्त अकबरपुर रूरा मार्ग में नरिहा गांव के सामने तेज रफ्तार दुग्ध वाहन टैंकर ने टक्कर मार दी, दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मयंक हेलमेट पहने था पर हादसे के दौरान दुर्भाग्यवश उसका हेलमेट खुल गया और टैंकर दोनों के सिर को कुचल दिया। मौके पर मिले शादी के कार्ड पर लिखे मोबाइल नंबरों से उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि टैंकर छोड़कर कब्जे चालक फरार हो गया। टैंकर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।

बिखर गया घर...
कानपुर देहात। शादी की तैयारी में लगा पूरा परिवार अचानक एक फोन पहुंचते ही रोने बिलखने लगा। पल भर में हंसी खुशी का माहौल बदल गया। घर में चीत्कार मच गई। रोते बिलखते बेटी मीनाक्षी, मृतक की पत्नी मीनू व पिता महेंद्र जिला अस्पताल पहुंचे। शव देखकर ननद, भाभी बेहोश हो गईं। होश आने पर एक बात चिल्लाती रहीं अब का होगा, घर बर्बाद हो गया। वहीं शादी की खुशियां पूरी तरह से काफूर हो गईं। पत्नी व जवान बेटे की मौत के बाद पिता भी गुमसुम हो गया उसकी आंखें पथरा गईं।  गौरतलब है कि 4 दिसंबर को बारात आनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें