फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए माडल

Fri, 23 Dec 2016 02:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में बनाए गए माडलों का निरीक्षण करते खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
कस्बा स्थित बीआरसी परिसर में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी मेला, लघु नाटक, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास खंड के सभी जूनियर विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने तैयार किए सोलर पैनल, राकेट प्रदूषण आदि माडलों की प्रदर्शनी भी लगाई। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण कर छात्रों से जानकारी ली।
विज्ञापन


ब्लाक संसाधन केंद्र परिसर में लगी प्रदर्शनी मेला में जूनियर विद्यालयों के छात्रों ने अलग-अलग माडल बनाए। शेरपुर तरौंदा के छात्र नितिन ने हैंडपंप का कार्यविधि, गोगूमऊ की छात्रा अंजली ने प्रकाश की सीधी रेखा, भदेसा की छात्रा काजल, सोनम, ने संतुलित आहार पर माडल तैयार किए।

छात्र-छात्राओं के माडलों की लोगों ने तारीफ की। विज्ञान से संबंधित लघु नाटक में मनेथू, रनियां, गोगूमऊ व भाषण प्रतियोगिता में रनियां, सूरजपुर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र उत्तम ने काउंटर पर जाकर बनाए गए माडलों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने विद्यार्थियों से संबंधित माडलों की जानकारी लेते हुए तारीफ की। इस मौके पर संजय कुमार, विनोद शर्मा, उमेश चंद्र, विपिन त्रिवेदी, अश्वनी बाजपेई, रीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें