फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से लापता किशोरी का मिला शव

Mon, 02 Apr 2018 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किशोरी की मौत पर गमगीन बैठे परिजन।
विज्ञापन
रसूलाबाद। थाना क्षेत्र के मनावा ग्राम में गत तीन दिन से लापता किशोरी का शव रविवार को पड़ोस में कुएं में उतराता हुआ मिला। वहीं किशोरी की मौत से घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मनावा ग्राम निवासी 16 वर्षीय दीपिका 30 मार्च को खाना बनाने के लेकर पिता रामजीवन से विवाद हो गया। जिस पर वह नाराज होकर घर से निकल गई थी। परिजनों ने दीपिका की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।

शनिवार को रामजीवन ने दीपिका के लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी। ग्रामीणों को रविवार को पड़ोस में बने कुएं में किशोरी का शव उतराता हुआ मिला। बेटी की मौत की जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मां नन्ही, बहन ज्योति भाई शिवम तथा सत्यम बिलख उठे। थाना प्रभारी एसके सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें