फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजना गांव में पुरोहित के घर में लाखों की चोरी

Mon, 11 Jun 2018 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चोरों द्वारा तोड़ी गई अलमारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के गजना गांव में चोरों ने पुरोहित के घर से नकदी, जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का सामान पार कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

गजना गांव में प्रकाश नारायण पांडे पत्नी शिवादेवी, पुत्र धर्मेंद्र और बहू आदि के साथ रहते हैं। गांव के बाहर कन्नौज जनपदीय बार्डर पर प्रकाश नारायण का पुश्तैनी मकान है। प्रकाश नारायण के बेटे धर्मेंद्र के मुताबिक परिवार के सभी सदस्य शनिवार को रात सो रहे थे, पिता ने बरामदे जबकि मां और पत्नी समेत वह छत पर सोया हुआ था। रात में किसी समय घर के पिछवाड़े खड़े नीम के पेड़ से घर में घुसे चोरों ने संदूक, लोहे की अलमारी, कई बख् शा आदि के ताले तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पार कर दी।
बताया कि चोर एक लाख रुपये की नकदी, दो सोने के हार, दो झुमकी, चांदी की चार पायल, 250 ग्राम के चांदी बेंदी, सोने के चार टॉप्स सहित कई महंगी साड़ियां, कपड़े और आदि चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देते रहे लेकिन न तो परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी और न ही आसपास के ग्रामीण पड़ोसियों। सुबह जब परिजन जाग कर उठे तब घटना की जानकारी हो सकी।
विज्ञापन

सूचना के फौरन बाद अरौल पुलिस के इंचार्ज और सिपाही मौके पर पहुंचे। इसके बाद फोरेंसिक टीम के विशेषज्ञ भी मौके पर पहुंचे। परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें