फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से एक घंटे पहले पहुंचेंगे माइक्रो आब्जर्वर

Mon, 06 Feb 2017 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अकबरपुर डिग्री कालेज में माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण देते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसबे के अकबरपुर डिग्री कालेज में माइक्रो आब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में सीडीओ ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वर प्रशिक्षण में दिए जा रहे निर्देश व चेक लिस्ट को जान लें।
विज्ञापन


इस दौरान प्रशिक्षक जिला विकास अधिकारी राजितराम मिश्रा ने कहा कि माइक्रो आब्जर्वरों को मतदेय स्थल पर एक घंटे पहले या एक दिन पहले पहुंचने की व्यवस्था की जाए। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया माइक्रो आब्जर्वर की निगरानी में होगी।


पोलिंग पार्टियों को मतदान से पहले तैयारी करने के निर्देश देना है। मतदेय स्थल पर किसी पार्टी या प्रत्याशी का कोई पोस्टर, कैलेंडर आदि नहीं होना चाहिए। बताया कि माइक्रो आब्जर्वरों को देखना है कि जहां मतदान प्रकोष्ठ बना है। वह पूरी तरह से गोपनीय है। खिड़की के आसपास तो नहीं है। जिससे गोपनियता प्रभावित न हो रही हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें