फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुली बैठक में कोटा आवंटन न होने पर आरोप जड़ा

Sun, 18 Dec 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अाआराोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के अहरौली शेख गांव में खुली बैठक के दौरान कोटा आवंटन न हो पाने के कारण एक पक्ष अपने समर्थकाें के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचा। जिला पंचायत अध्यक्ष से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


शनिवार की शाम अहरौली शेख गांव निवासी हलीम कई ग्रामीणों के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंच कर अध्यक्ष राम सिंह यादव से मिले। बताया कि आज कोटा आवंटन के लिए खुली बैठक का आयोजन किया गया था। रजिया बेगम, महक फातिमा, इरफान बेगम, परवीन बेगम, व हिना खातून सहित पंाच लोग दावेदार थे।

बैठक के दौरान लोगों ने महक फातिमा के पक्ष में हाथ उठाकर समर्थन किया था। लेकिन वर्तमान प्रधान ने प्रक्रिया को निरस्त कराते हुए खुली बैठक के लिए दूसरी तारीख तय करवा दी। जिला पंचायत अध्यक्ष ने ग्रामीण को एसडीएम भोगनीपुर से वार्ता कर समस्या का समाधान कराने का अश्वासन देकर ग्रामीणों को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें