फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे खड़े युवक को डीसीएम ने रौंदा

Fri, 18 Nov 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अकबरपुर मोर्चरी हाउस में गमगीन बैठी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा रनियां स्थित एक फैक्ट्री के बाहर हाइवे किनारे खड़े युवक को कानपुर की ओर से आ रहे डीसीएम ट्रक ने टक्कर मार दी। युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



बरौर थाना क्षेत्र के केशी का पुरवा गांव निवासी रामकुमार (28) पुत्र रामऔतार बुधवार की रात ट्रक में बैठकर कानपुर से वापस गांव जा रहा था। रनियां की एक फैक्ट्री के बाहर अपने मित्र शीपू उर्फ बृजेंद्र से मिलने के लिए उतर गया। फैक्ट्री के बाहर हाइवे किनारे खड़े होकर उसका इंतजार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। वह गंभीर रुप से घायल हो गया।


उसके मित्र ने घटना की जानकारी पुलिस व परिजनों को दी। रनियां चौकी पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। यहां पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।


रनियां चौकी प्रभारी सीपी तिवारी ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ट्रक को कब्जे में लेकर चालक का गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें