फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसे युवक को पीटकर मरणासन्न किया

Mon, 15 Feb 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर कोतवाली के बेंदा गांव में शनिवार की देर रात एक मकान में घुसे युवक को गृहस्वामी ने पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की, जिससे वह मरणासन्न हो गया।
विज्ञापन


बाद में 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर  पहुंची पुलिस घायल युवक को सीएचसी लाई, जहां से डाक्टरों ने गंभीर हालत में उसे हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया।

बेंदा गांव निवासी अशोक कुमार संखवार ने बताया कि अंगदपुर (पुखरायां) में उसके भांजे की शादी थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह गया हुआ था। घर में पत्नी और बच्चे थे। वहां से रात में वह घर लौटा।
विज्ञापन


बताया कि वह जैसे ही घर में दाखिल हुआ, तभी उसे एक युवक दिखाई दिया जो पत्नी के साथ छीनाझपटी कर रहा था, पास में ही बच्चे भयभीत खड़े थे। उनके शोर मचाने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहा था। यह देख अशोक ने शोर मचाया तो युवक उसके ऊपर भी हमलावर हो गया।

बचाव के लिए अशोक पास में ही रखा डंडा लेकर युवक से भिड़ गया। अशोक उसकी तब तक पिटाई करता रहा जब तक युवक बेहोश होकर गिर नहीं गया। बाद में अशोक ने 100 नंबर पर पुलिस को घर में चोर घुसे होने की सूचना दी।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष ने बताया कि सूचना पर पुलिस बेंदा गांव पहुंची और घायल पड़े युवक को उठाकर सीएचसी लाई, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर कर दिया। एसओ ने बताया कि घायल युवक का अभी तक नाम-पता मालूम नहीं हुआ है। बताया कि अशोक और उसकी पत्नी भी अज्ञात युवक का नाम नहीं बता पाए हैं। अशोक को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें