फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता नहीं देने पर बाइक सवार युवक को पीटा

Mon, 25 Jan 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर क्षेत्र के दुर्गादेवी का पुरवा (गिरसी) में तीन युवकों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर बुरी तरह पीटा। बताया गया है कि युवक ने पीछे से आ रही एक बाइक पर ध्यान नहीं दिया और रास्ते से एक किनारे नहीं हटा था। सोनू (18) पुत्र भैयालाल ने बताया कि गत शनिवार की शाम वह मजदूरी करके अपने घर वापस लौट रहा था।
विज्ञापन


रास्ते में गांव के मिथलेश, मंजित और गोरेसिंह मिले। तीनों एक ही बाइक में सवार थे। तीनों शराब के नशे में धुत थे। उन्होंने सोनू को पकड़ लिया और गाली-गलौज कर पीटने लगे।

जब सोनू ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसे गिराकर लात-घूसों से जमकर पीटा जिससे उसके चेहरे और नाक  पर गंभीर चोटें आईं। सोनू ने बताया कि आरोपी उसके ऊपर रास्ते से न हटने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन


रविवार को सोनू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल सोनू को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें