फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात की चारों सीटों पर खिला कमल

Sun, 12 Mar 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीजेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 11 मार्च के सूरज की चमक वैसी थी लेकिन माहौल बदला हुआ था। सुबह 10 बजे के बाद जैसे ही रुझान आने शुरू हुए वैसे ही प्रत्याशियों के चेहरे के भाव नजर आए। सूरज चढ़ते चढ़ते जिले की चारों सीटों पर भारी मतों से कमल का फूल खिलता गया। भाजपा प्रत्याशी और समर्थक पूरे जोश और उत्साह से लबरेज नजर आए।
विज्ञापन

अकबरपुर रनियां विधानसभा सीट में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी की पत्नी प्रतिभा शुक्ला को भारी मत मिले हैं। प्रतिभा ने 28729 मतों से सपा के निवर्तमान विधायक  रामसस्वरूप सिंह गौर के नाती नीरज सिंह गौर को हरा दिया। वहीं, पहली बार चुनाव लड़े बसपा के प्रत्याशी डा. सतीश शुक्ला को 45761 मतों पर ही संतोष करना पड़ा। हालांकि, इस सीट पर छोटे दलों के प्रत्याशियाें ने मत बटोरे। इसी तरह से क न्नौज लोकसभा से जुड़ी वीआईपी सीट मानी जाने वाली रसूलाबाद विधानसभा में भाजपा से निर्मला संखवार 88 हजार 390 मत पाकर सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहीं अरुणा कोरी को करारी शिकस्त दी। उनको 54996 मत पर ही संतोष करना पड़ा। वहीं, बसपा की प्रत्याशी पूनम संखवार को 41 हजार 60 मत ही मिल सके। यह सीट सपा के लिए चुनौतीपूर्ण थी। यहां से सपा को तगड़ा झटका लगा है। इसी सीट से पिछली बार शिवकुमार बेरिया चुनाव लड़कर विजय हुए थे। बीहड़ पट्टी से जुड़ी सिकंदरा विधानसभा में भाजपा के मथुरा प्रसाद पाल 87557 वोट अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के प्रत्याशी महेंद्र कटियार को करारी शिकस्त दी। महेंद्र को 49,491 वोट मिल सके। वहीं, समाजवादी पार्टी की सीमा सचान को 41649 मत पाकर तीसरे नंबर रहीं। इस सीट पर निषाद पार्टी के प्रत्याशी प्रभाकर पांडेय ने 6 हजार 366 वोट झटककर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। भोगनीपुर विधानसभा में पहली भाजपा ने अपना परचम फहराया है। यहां से विनोद कटियार ने 71144 वोट पाकर जीत दर्ज कराई। यहां पर दूसरे नंबर पर 52155 वोट पाकर बीएसपी के धर्मपाल सिंह भदौरिया रहे। वहीं, तीसरे नंबर पर 47785 मत पाकर सपा से निवर्तमान विधायक योगेंद्र पाल सिंह यादव रहे। इस सीट पर पीस पार्टी के उम्मीदवार जुनैद खान ने 18 हजार 334 मत और निषाद पार्टी के अजय भदौरिया ने 11 हजार 409 वोट हासिल करके अन्य प्रत्याशियों को सदमे में डाल दिया। जब कि कांग्रेस के नीतम सचान को महज 2780  ही मिल सके। इस तरह से कानपुर देहात में भाजपा के मजबूत ने सभी सीटों पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें