फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांव के स्कूलों का हाल परखा

Sat, 30 Jan 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर कास खंड क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव महाराजपुर में चार फरवरी को प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


बुधवार को सीडीओ द्वारा विकास कार्यों की समीक्षा के बाद गुरुवार को बीएसए भी गांव पहुंचे। बीएसए ने यहां स्थित स्कूलों की टूट-फूट को यथाशीघ्र दुरुस्त कराए जाने की और रंगरोगन कराए जाने के निर्देश दिए।


प्रमुख सचिव द्वारा चार फरवरी को क्षेत्र के लोहिया समग्र गांव महाराजपुर का निरीक्षण किया जाना है। प्रमुख सचिव के दौरे को लेकर गांव में अधूरे कार्यों को यथाशीघ्र पूरा कराए जाने के लिए ब्लाक कर्मी इन दिनों गांव में ही ढेरा जमाए हैं।
विज्ञापन


अपूर्ण लोहिया आवास और शौचालयों को जल्द से जल्द पूरा कराने के लिए अधिकारी कर्मी दिन-रात एक किए हुए हैं। गौरतलब है कि बुधवार को भी सीडीओ शंभू कुमार ने ग्राम पंचायत के मजरा तातियागंज गांव में बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएसए विष्णु प्रताप सिंह गांव पहुंचे और गांव का निरीक्षण कर और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। बीएसए ने स्कूल की टूटी चाहरदीवारी और अन्य टूट फूट को जल्द ही ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें