फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधी समाज को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

Mon, 17 Apr 2017 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
बैठक को संबोधित करते लोधी महासभा के महामंत्री।
विज्ञापन
लोधी-राजपूत समाज के उत्थान के लिए गांव गांव जाकर लोधी समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए संघर्ष करूंगा। यह बात लोधी-राजपूत महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए कानपुर मंडल के महामंत्री रमेश राजपूत ने कही। उन्होंने समाज के लोगों से जागरूक होने की बात कही।
विज्ञापन


रविवार को बैठक में महामंत्री रमेश राजपूत ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए गांव गांव जाकर लोधी समाज के लोगों को जागरूक करें। सभी लोग अपने गांव में लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे। बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहें।

रसूलाबाद विधानसभा में समाज की उपेक्षा होने की जानकारी पर उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से चर्चा की। कहा कि मुख्यमंत्री की चलाई गई योजनाओं का लोधी समाज स्वागत करता है। इस मौके पर अमित राजपूत, मान सिंह राजपूत, शिवनाम सिंह राजपूत, राम प्रकाश राजपूत, राम शरण राजपूत आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता हुकुम सिंह राजपूत व संचालन कुलदीप लोधी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें