घाटमपुर। सप्ताह में दिन शनिवार और रविवार को घोषित लॉकडाउन का असर कस्बों में देखने को मिला। शनिवार की सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा जैसा पसरा दिखाई दिया। इधर, बाजार और दुकानें भी बंद रहीं। घाटमपुर की सदर बाजार और मंडी समिति परिसर में लॉकडाउन के चलते दुकानदार, आढ़ती और व्यापारी नहीं पहुंचे। वहीं, सड़कों पर निजी और किराये के सवारी वाहन भी नहीं दिखे। रोडवेज की बसों के संचालन की जरूर छूट रही। कानपुर-सागर राजमार्ग पर लॉकडाउन के चलते दूर-दूर तक सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। सजेती का बाजार और दुकानें बंद नजर आए।