फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने सभी दुकानें खुलवाने की मांग उठाई

विज्ञापन
lock down - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। लॉकडाउन घोषित होने के बाद डेढ़ माह से अधिक समय से दुकानें बंद होने से व्यापारी और दुकानदार परेशान हैं। शनिवार को व्यापार मंडल के स्थानीय अध्यक्ष मनोज सिंह परमार की अगुवाई में कस्बे के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल उपजिलाधिकारी वरुण कुमार पांडेय से मिला। व्यापारियों ने कहा कि कपड़ा, सर्राफा, स्टेशनरी, होजरी, फुटवियर, जरनल स्टोर और खान-पान की दुकानें न खुलने से समस्या है। बताया कि डेढ़ महीने से दुकानें बंद पड़ी हैं जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्या पर डीएम से वार्ता करने के बाद अग्रिम निर्देश जारी करने का भरोसा दिया। बैठक में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा और कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें