रनियां के किशरवल गांव में प्राथमिक विद्यालय का जर्जर शौचालय।
दो दिन बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर प्रशासन एड़ी चोटी की ताकत लगाकर तैयारियां करने में जुटा है, लेकिन अभी भी तमाम ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां सुविधाओं का अभाव है।
सरवनखेड़ा ब्लाक के किशरवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का अता पता ही नहीं है। एक माह पूर्व प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय की उत्तम व्यवस्था कराने की बात कही गई थी। व्यवस्थाएं सिर्फ कागज पर ही सुधारी जा सकीं।
स्थिति यह है कि तमाम मतदान केंद्रों में पानी और बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं की अनदेखी है। सरवनखेड़ा ब्लाक के किशरवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का हाल इस बात की पुष्टि भी कर रहा है, जहां पर शौचालय, बिजली व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी। किशरवल गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए हैं।