फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं का अभाव

Sat, 18 Feb 2017 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
रनियां के किशरवल गांव में प्राथमिक विद्यालय का जर्जर शौचालय।
विज्ञापन
दो दिन बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। इसको लेकर प्रशासन एड़ी चोटी की ताकत लगाकर तैयारियां करने में जुटा है, लेकिन अभी भी तमाम ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां सुविधाओं का अभाव है।
विज्ञापन


सरवनखेड़ा ब्लाक के किशरवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में शौचालय का अता पता ही नहीं है। एक माह पूर्व प्रशासन द्वारा मतदान केंद्रों में बिजली, पानी, शौचालय की उत्तम व्यवस्था कराने की बात कही गई थी। व्यवस्थाएं सिर्फ कागज पर ही सुधारी जा सकीं।


स्थिति यह है कि तमाम मतदान केंद्रों में पानी और बिजली सहित अन्य व्यवस्थाओं की अनदेखी है। सरवनखेड़ा ब्लाक के किशरवल गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय का हाल इस बात की पुष्टि भी कर रहा है,  जहां पर शौचालय, बिजली व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी। किशरवल गांव के प्राथमिक विद्यालय में दो बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें