फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर बैठी छह वर्षीय बच्ची का अपहरण

Thu, 21 Dec 2017 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मुंगीसापुर में रफीक से पूछताछ करते एएसपी व सीओ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 मुंगीसापुर कस्बे में हाईवे किनारे स्थित दुकान पर बैठी छह वर्षीय बच्ची को एक युवक लेकर फरार हो गया। नातिन को न पाकर नाना ने पुलिस ने सूचना दी। दिनदहाड़े बच्ची के अपहरण की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी करके खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। एएसपी, सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। एएसपी ने एसओ को मामले का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल महिपत सिंह गौर ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। बच्ची की तलाश कराई जा रही है।
सिकंदरा थाना क्षेत्र के औडेरी गांव निवासी रफीक शाह ने पुलिस को बताया कि मुंगीसापुर में नहरपुल के पास हाइवे किनारे गुमटी रखकर पान-मसाला बेचता है। छह साल पहले उसकी पुत्री नसरीन की मौत हो गई थी। नसरीन की पुत्री ताहरीन (6) ननिहाल में उसके पास रहती है। बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण नातिन ताहरीन को साथ लेकर दुकान पर आया था। बकौल, रफीक शाह करीब 11 बजे जींस की पैंट पहने हुए एक युवक दुकान पर आया। उसने अपना नाम सिकंदरा निवासी चांद पुत्र मुमताज बताया। युवक ने बच्ची को समोसे खिलाए और उसके साथ बातचीत करने लगा। इसी दौरान वह नातिन को दुकान पर छोड़कर चाय की पत्ती लेने बाजार चला गया। लौटकर दुकान आया तो उक्त युवक और उसकी नातिन वहां नहीं मिले। उसने खोजबीन शुरू की, लेकिन ताहरीन और उक्त युवक का कोई पता नहीं चल सका। उसने यूपी 100 को सूचना दी।
इधर,  देर शाम एसओजी प्रभारी संतोष आर्या घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। एएसपी एके श्रीवास्तव ने बताया कि थाना प्रभारी को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें