फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की चैखट पर महिला तांत्रिक ने ली समाधि

विज्ञापन
घाटमपुर के मढ़ा गांव में महिला तांत्रिक ने इसी गड्ढे में ली थी समाधि। संवाद - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर। थाना सजेती क्षेत्र के मढ़ा गांव में एक महिला तांत्रिक के भू समाधि लेने की खबर फैलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। महिला तांत्रिक ने भगवान से मिलने की बात कह कर घर की चौखट पर बनाए गए गड्ढे में खुद को दफन कर लिया। महिला करीब पांच घंटे तक अंदर ही रही। खबर मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अमला आनन फानन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला बेहोशी की हालत में समाधि से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी किसान रामसजीवन प्रजापति की पत्नी गोमती उर्फ गयाश्री पिछले कई सालों से तंत्र मंत्र का काम कर रही थी। इसी सिलसिले में उसके पास कई लोगों का आना-जाना भी लगा रहता था। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे पूजा-पाठ के बाद भक्तों के सामने गोमती ने घर की चौखट पर खोदे गए गड्ढे में समाधि ले ली। पंडाल लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
सोशल मीडिया में समाधि का वीडियो वायरल होने के बाद एसडीएम अरुण कुमार व सीओ गिरीश कुमार सिंह सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। समाधि खोदकर गोमती को बाहर निकालकर सीएचसी भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ घाटमपुर गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि गांव मढ़ा में समाधि लेने वाली महिला को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें