फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में वृद्ध की हत्या

विज्ञापन
kanpur dehat murder - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर/पतारा (कानपुर)। कोतवाली क्षेत्र के संचितपुर गांव में गुरुवार की देरशाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। झगड़ा हैंडपंप में पानी भरने को लेकर हुआ था। इस दौरान बीच-बचाव करने में एक वृद्ध धक्का लगने से घायल हो गया, जहां देररात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ मृतक के पुत्र की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

संचितपुर गांव निवासी संतोष कुरील ने बताया कि उसके पड़ोसी रामनाथ कुरील के दरवाजे के पास इंडिया मार्का हैंडपंप लगा है। रामनाथ उस हैंडपंप पर अपना एकाधिकार मानता है। मोहल्लों वालों को पानी भरने से मना करता है। गुरुवार देर शाम संतोष के परिवार की एक महिला हैंडपंप में पानी भरने गई थी। आरोप है कि रामनाथ ने उसको पानी नहीं भरने दिया। इसी बात का संतोष रामनाथ से विरोध जताने गया तो विवाद हो गया। संतोष के पक्ष से उसके भाई बबलू और देशराज जबकि, रामनाथ की ओर से उसके लड़के शिवदयाल, सुल्तान और शिवम के साथ ही ग्राम मटियारा, थाना बिधनू (कानपुर) निवासी रिश्तेदार श्रीनरायण कुरील आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। यह देखकर संतोष कुरील का वृद्ध पिता मनीराम कुरील (65) बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान धक्का लगने से वह जमीन पर गिर गया और उसके शरीर में अंदरूनी चोटें आईं। परिजनों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
पड़ोसियों के बीच-बचाव करने पर दोनों पक्ष अपने घरों में चले गए। शुक्रवार सुबह मनीराम चारपाई पर मृत मिला। संतोष कुरील ने पुलिस को सूचना दी। संतोष कुरील का आरोप है कि झगड़े के दौरान विपक्षियों ने उसके पिता के ऊपर हमला किया। जिससे उनको चोटें आईं और उनकी मौत हुई। जबकि, मारपीट में उसको और उसके भाइयों बबलू और देशराज को भी चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

घ्
ाटमपुर सीओ रवि कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर रामनाथ कुरील और उसके पुत्रों समेत पांच लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें