फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिबरी गांव में जेई को दौड़ा कर पीटा, कागजात फाड़े

विज्ञापन
kanpur dehat marpeet - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। शनिवार को बिजली चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने निकली विभागीय टीम के अवर अभियंता के साथ डिबरी गांव के कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। थाने में दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। आरोप है कि निजी नलकूप के कनेक्शन से आरोपी अपने घर पर बिजली जला रहे थे। कागजात मांगने पर जेई को गाली-गलौज करते हुए दौड़ाकर पीटा। टीम के अन्य सदस्य किसी तरह जान बचाकर वहां से भागे।
विज्ञापन

बिजली विभाग के जेई रामकुमार ने बताया कि उसकी तैनाती परास/भोजेपुर गांव स्थित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र में है। बताया कि शनिवार को उप खंड अधिकारी (घाटमपुर) अंकुश पाल और टीम के साथ क्षेत्र के डिबरी (कोरियां) गांव में चेकिंग करने गया था। चेकिंग के दौरान गांव निवासी मनोज त्यागी के निजी नलकूप पर पहुंचा तो देखा कि नलकूप के कनेक्शन से घर पर चोरी से बिजली जलाई जा रही थी।
बताया कि घरेलू परिसर में बिजली चोरी करने के बावत पूछताछ शुरू की गई तो मनोज त्यागी और उसका पिता रामप्रकाश अचानक उग्र हो उठे और गाली-गलौज कर मारपीट करने लगे। उन्होंने जेई रामकुमार को दौड़ाकर पीटा। आरोप है कि मनोज ने उसके ऊपर हथौड़े से जानलेवा हमला किया और कुछ जरूरी कागजात छीनकर फाड़ डाले।
विज्ञापन

बिजली विभाग की टीम ने वहां से भागकर जान बचाई। शाम को जेई टीम के साथ थाना सजेती पहुंचा और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
वहीं, आरोपी मनोज त्यागी ने बताया कि बिजली विभाग के लोग मनमाने ढंग से बिजली के बिल बेजते हैं। बताया कि माह में मीटर रीडिंग नहीं कराते हैं जिसका खामियाजा कनेक्शन धारकों को भुगतना पड़ता है। आरोप लगाया कि एक साथ कई महीने का बिल बनाकर भेजते हैं। उसका संशोधन करने के नाम पर अवैध वसूली करते हैं। बताया कि समय से बिल भेजने की बात को लेकर कहासुनी हुई है मारपीट की बात गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें