फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रोन कैमरे से घाटमपुर और बरीपाल की निगरानी

विज्ञापन
kanpur dehat lock down - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। बरीपाल कस्बे की मस्जिद में रुके तीन तब्लीगी जमातियों और घाटमपुर में उनके साथ रहे एक अन्य व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद इलाके को रेड जोन घोषित कर दिया गया है। बुधवार की दोपहर बाद घाटमपुर के रेड जोन इलाके के साथ बरीपाल कस्बा में प्रशासन ने ड्रोन कैमरे के जरिए निगरानी कराई। इससे पूर्व पुलिस-प्रशासन और पालिका कर्मचारियों ने लगातार कस्बे में घूमकर माइक के जरिए लोगों को घरों में रहने और लॉकडाउन का पालन करने के निर्देश दिए। वहीं, कुछ लोग बिना वजह घूम रहे थे उन्हें पुलिस ने खदेड़कर घरों के अंदर कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद एसडीएम वरुण कुमार की अगुवाई में ड्रोन कैमरे की टीम कस्बा स्थित मोहर्रम (बगिया) मैदान पहुंची। जहां से रेड जोन घोषित इलाके में कटरा, हाफिजपुर, कजियाना, आछी मोहाल और शेखवाड़ा सहित अन्य मोहल्लों की कैमरे से निगरानी कराई गई। निगरानी के दौरान कैमरे में कई मकानों की छतों पर ईंट-पत्थर पड़े दिखाई दिए।
लोगों ने बताया कि छतों पर पड़े ईंट-पत्थर भवन निर्माण के दौरान छूट गए हैं। पुलिस ने संबंधित मकानों को चिह्नित करके छतों से ईंट-पत्थर हटवाने की बात कही। टीम में नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी उमेश कुमार मिश्रा और कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी शामिल रहे। घाटमपुर कस्बे के बाद टीम बरीपाल और सजेती कस्बा पहुंची। जहां ड्रोन कैमरे के जरिए एक-एक घर की निगरानी कराई गई। वहां पर टीम के साथ सजेती थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सोलंकी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें