फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में गोली मारकर दो बदमाशों को पकड़ा

विज्ञापन
kanpur dehat crime - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। सजेती पुलिस ने गुरुवार की देररात वाहन चेकिंग के दौरान दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के बाद उनके पैरों में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से बुलेट बाइक और तमंचा बरामद किया। बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि गुराुदेररात बांध तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक बुलेट बाइक पर सवार दो युवक पुलिस दल को देखकर तेजी से बाइक चलाकर भागने लगे। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो और तेजी से भागे जिसपर पुलिस ने जीप से पीछा कर लिया। युवकों की बाइक रोड किनारे बनी पुलिया से टकराकर गिर गई। दोनों युवक पुलिस दल पर फायर करने के साथ ही पैदल भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई जो दोनों युवकों के पैर में लगी और उनको पकड़ लिया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवकों से नाम-पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम राहुल उर्फ शेरा निवासी ग्राम रेवारी टिकरी, थाना पनकी (कानपुर) जबकि, दूसरे ने अपना नाम नारायण उर्फ लाला निवासी ग्राम छत्तापुरवा थाना सचेंडी (कानपुर) बताया।
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से बुलेट बाइक, तमंचा और कारतूस भी बरामद किए गए। पुलिस के मुताबिक, बरामद बाइक के कोई कागजात युवक नहीं दिखा सके। जिससे उसके चोरी की आशंका है। एसओ ने बताया कि पकड़े गए दोनों युवक शातिर बदमाश हैं इनके खिलाफ थाना सचेंडी, पनकी और कल्यानपुर में लूटपाट और बाइक चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं। जबकि, वह काफी दिनों से फरार चल रहे थे। दोनों के ऊपर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। घायल बदमाशों का जिला अस्पताल में इलाज कराने के बाद जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें