फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
भीतरगांव (घाटमपुर)। पुलिस चौकी बिरहर के शाहपुर गांव में एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं महिला के मायके वालों ने कोई तहरीर भी नहीं दी है।
शाहपुर गांव निवासी विवेक उर्फ छंगा ने बताया कि शुक्रवार की शाम गांव स्थित डेरी में दूध डालने गया था। वहां से लौटा तो पत्नी सुशीला उर्फ गुड्डी (35) को फांसी के फंदे पर झूलते देखा। उसने छत के कुंडे में साड़ी का फंदा बांधकर फांसी लगा ली थी। छंगा ने घटना की सूचना पड़ोसियों और पुलिस को देने के साथ सुशीला के मायके वालों को दी। देररात बैजूपुर (बिधनू) से मायके वाले भी आ गए। विवेक खेती किसानी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, चौकी इंचार्ज ने बताया कि मृतका के मायके वालों ने कोई प्रार्थनापत्र देने से इंकार किया। बताया कि सुशीला के चार बच्चे भी हैं। मां की मौत के बाद बच्चों का हाल-बेहाल दिखा।
फोटो- 12 जीटीआरपी 1- फाइल फोटो सुशीला उर्फ गुड्डी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें