फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा से दुष्कर्म, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। पुलिस चौकी साढ़ क्षे के एक गांव में कक्षा-छह की एक छात्रा से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता का आरोप है कि वह बेटी को लेकर पुलिस के पास पहुंचा तो उसकी सुनी नहीं गई। परेशान होकर वह एसएसपी के यहां गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार को थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने बताया कि उसकी 10 वर्षीय बच्ची कक्षा-छह में पढ़ती है। 6 अक्तूबर को उसकी बेटी हमजोली सहेलियों के साथ खेतों के पास खेल रही थी। उधर चारा काटने जा रहे गांव के युवक रामचंद्र (24) ने उसकी बेटी को चारे का गट्ठर उठवाने के नाम पर बाजरे के खेत में बुलाया।
बताया कि बेटी और उसकी एक सहेली खेत में युवक के पास पहुंचीं तो उसने बेटी की सहेली को भगा दिया। जबकि, उसकी बेटी को दबोच लिया और दुष्कर्म किया। बच्ची ने घर लौटकर मां को सारी घटना बताई तो उसके परिजन आरोपी को तलाश करने लगे, वह गांव से फरार हो गया। पिता बच्ची को लेकर साढ़ चौकी पहुंचा आरोप है कि पुलिस ने नहीं सुनी और जांच करने के नाम पर चलता कर दिया।
विज्ञापन

बुधवार को बच्ची के पिता ने एसएसपी अनंतदेव के यहां पहुंचकर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल आरबी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें