फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर पुल के पास टेंपो पलटा, छह लोग घायल

विज्ञापन
kanpur dehat accident - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव/पतारा (कानपुर)। मंगलवार को क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर हुए तीन हादसों में सात लोग जख्मी हो गए। इनमें स्थानीय अस्पतालों से तीन घायलों को इलाज के लिए कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा पतारा क्षेत्र के तिलसड़ा गांव के पास हुआ। दौलतपुर (नंदना) गांव निवासी शिवांशु तिवारी (23) अपनी मां अनीता तिवारी (50) को साइकिल पर बैठाकर कस्बा पतारा आ रहा था। अनीता तिवारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता है। वह बेटे के साथ मीटिंग में शामिल होने के लिए पतारा जा रही थी। तिलसड़ा गांव के पास बाइक सवार उसकी साइकिल में टक्कर मारता निकल गया। हादसे में मां-बेटे को चोटें आईं। दोनों को सीएचसी पतारा में भर्ती कराया गया। जहां से अनीता को कानपुर रेफर किया गया है।
वहीं, साढ़ थानाक्षेत्र के रमईपुर मार्ग पर स्थित दरगाहीलाल नहर पुल के पास तेज रफ्तार टेंपो सड़क किनारे पलट जाने से उसपर सवार पांच लोग घायल हुए। इनमें मोहम्मदपुर (नर्वल) निवासी मो.नवी (20) गंभीर घायल हुआ। कस्बा साढ़ के निजी अस्पताल से उसे कानपुर रेफर किया गया है। जबकि, अन्य लोगों को मामूली चोटें आईं। उनको प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

इधर, साढ़ क्षेत्र में ही हुए एक अन्य हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर घायल हो गया। महोलिया गांव निवासी सुरेश (32) बाइक से एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए कानपुर जा रहा था। साढ़-जहानाबाद मार्ग स्थित दौलतपुर मोड़ के पास छुट्टा मवेशी से बाइक टकराने पर सड़क पर ही गिर गया। हेलमेट न लगाए होने से उसके सिर और शरीर पर चोटें आईं। उसको साढ़ कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से कानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें