फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर में फंसे बाइक सवार दो युवक घायल

विज्ञापन
kanpur dehat accident - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
भीतरगांव (कानपुर)। बुधवार की शाम साढ़ पुलिस चौकी के सरसौल मार्ग पर ट्रैक्टर के रोटावेटर में फंसकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से उनको कानपुर रेफर किया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

रसूलपुर (साढ़) निवासी अजय कोरी (18) अपने साथी सर्वेश कुरील (22) निवासी नर्वल के साथ सचौली से बाइक पर सवार होकर अपने गांव रसूलपुर लौट रहा था।
घारमपुर मोड़ के सामने घारमपुर गांव निवासी माना गुरू ट्रैक्टर पर रोटावेटर बांधकर खेतों की जुताई करके वापस गांव लौट रहा था। तभी सड़क पर ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर होने से बाइक सवार युवक ट्रैक्टर में बंधे रोटावेटर में फंस गए। हादसे में बाइक चालक अजय और उसके साथी सर्वेश (दोनों) के दाहिने पैर कटकर टुकड़े-टुकड़े हो गए।
एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी भीतरगांव पहुंचाया गया जहां से इमरजेंसी ड्युटी में तैनात डा.विनोद कटियार ने गंभीर हालत में उनको हैलट अस्पताल कानपुर रेफर किया है। साढ़ चौकी प्रभारी आनंद द्विेदी ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें