फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ धार्मिक आयोजन शुरू

Sat, 05 Nov 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कलश रखे साथ चल रहीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कलश यात्रा और भूमि पूजन के साथ शुक्रवार को श्रीविष्णुमहायज्ञ, श्रीमद्भागवत, महाभारत एवं मानस सम्मेलन का शुभारंभ किया गया। यात्रा में शामिल राधा-कृष्ण की झांकी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन



कस्बे के पंजाब नेशनल बैंक के पास मैदान पर सनातन धर्म प्रचार समिति की ओर से आयोजित धार्मिक आयोजन के शुभारंभ से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। भक्तों ने यहां पर नहर से कलशों में जल भरा और पुन: कथास्थल पर पहुंचकर कलशों की स्थापना की।


पूर्व चेयरमैन संतोष तिवारी, लता तिवारी, हरिशंकर तिवारी, कुसुुम गुप्ता, अनिल कुमार कृष्णा गुप्ता, प्रमोद दुबे, आशा देवी, मंटुल सेंगर, नीरज सिंह, राजावत, गोपाल शुक्ला, आशू के अलावा भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन



आयोजक भोले शुक्ला ने बताया कि यज्ञ पं. दुर्गेश तिवारी कहिंजरी व पं. रमन जी शुक्ल कानपुर कराएंगे। कथा को डॉ. यग्येश जी मिश्र बांदा, अरुण जी गोस्वामी दतिया मध्य प्रदेश, द्वारिका जी शास्त्री मिर्जापुर अमरदीप अवस्थी कानपुर व बजरंग शरण दासजी भिंड मध्यप्रदेश, कथा का वर्णन करेंगे। 11 नवंबर को गरीब कन्याओं का विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें