फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कैश, कहीं सर्वर ठप से जूझ रहे लोग

Sun, 11 Dec 2016 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लाइन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के एक माह बीतने के बाद भी दिक्कतों से निजात नही मिल रही है। लोग एटीएम के चक्कर लगा रहे है। कभी कैश न होने की किल्लत कभी सर्वर न आने से परेशानी की समस्या से जूझ रहे है। बैंकों व एटीएम में पर्याप्त कैश न होने से जरूरत का सामान खरीदने के लिए मोहताज है।
विज्ञापन



अकबरपुर में एसबीआई व एचडीएफसी बैंक के एटीएम में सुबह से ही रुपये निकालने के लिए लंबी लाइन लगी रही। एचडीफसी व एसबीआई एटीएम के अलावा किसी भी एटीएम से कैश नहीं निकल रहा है। शनिवार को ठंड व कोहरे के बीच रुपये निकालने के लिए लोग सुबह से ही कतार में लग गए।  


कस्बा अकबरपुर की माती रोड़ स्थित एचडीएफसी व एसबीआई एटीएम में जबरदस्त भीड़ दिखी। कस्बा के एसबीआई, आईसीआईसीआई, यूनियन बैंक, बैक आफ बड़ौदा के एटीएम बंद होने से  लोगों को रुपये निकालने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लाइन लंबी होेने से लोग पूरा दिन जूझते रहे। अकबरपुर, रूरा, शिवली, डेरापुर, झींझक, रसूलाबाद, मुंगीसापुर, सरवनखेड़ा, पुखरायां आदि कस्बों में एटीएम में  कैश न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एटीएम में लगी लंबी लाइनों से ऊबे लोग रुपये निकालने के लिए भटकते रहे। कहीं भी एटीएम मिलता वहां पहले से ही इतनी भीड़ थी कि लोग परेशान हो गए। लोग अपनी जरूरतों को पूरी करने के लिए एचडीएफसी बैंक के एटीएम में रुपये निकालने के लिए सुबह से ही लाइन में लग गए। कई घंटे लाइन में खड़े होने के बाद लोगों को रुपये मिले। देर रात तक लोगों की लाइन एटीएम में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें