फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनयू कांड सोची समझी साजिश- साध्वी निरंजन

Sat, 20 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर में केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने जेएनयू में कन्हैया कुमार कांड को विपक्ष की सोची-समझी साजिश करार दिया। कहा कि इसे मुद्दा बनाकर बजट सत्र को प्रभावित करने की साजिश है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जेएनयू में जो भी हुआ वह निंदनीय है। लेकिन, इसके लिए पूरी संस्था को बदनाम नहीं किया जा सकता।
शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री कसबे के श्रेया गेस्ट हाउस में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रही थी।

उन्होंने कहा कि वह पूरे जेएनयू को बदनाम नहीं कर रही हैं। बल्कि, खेद इस बात का है कि राजनैतिक दल देशद्रोही के पक्ष में खड़े हुए। कहा कि उनकी पार्टी ही नहीं बल्कि भारत के प्रत्येक नागरिक का फर्ज बनता है कि वह देशद्रोहियों को मुंहतोड़ जवाब दे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें