पुलिस कस्टडी में पकड़े गए लोग।
- फोटो : अमर उजाला
वाहन चेकिंग के दौरान रनियां पुलिस ने रविवार भोर एक गोवंशों से ट्रक पकड़ा। पुलिस ने ट्रक को सीजकर चालक समेत पांच आरोपियों को जेल भेजा है। वहीं गोवंश को भौंती स्थित गौशाला भेजा है।
सिरसागंज से गाजीपुर की ओर गोवंश ले जाने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। रनियां पुलिस ने चेकिंग के दौरान रनियां पड़ाव में ट्रक को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक राजकुमार पुत्र पंचमराम निवासी मकरा थाना जलालपुर जौनपुर ने ट्रक भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने घेराबंदी कर मंटोरा तिराहे पर ट्रक को पकड़ लिया। ट्रक में छानबीन करने पर देखा कि उसमें 22 गोवंश ठसाठस भरे हुए थे।
पुलिस ने ट्रक के साथ उपेंद्र यादव पुत्र रामपूजन यादव निवासी पवनी थाना बक्सर बिहार, बच्चू यादव निवासी बिहार, लल्लुआ पुत्र बिजेंद्र सिंह निवासी हाथरस व ओम प्रकाश पुत्र हरिओम निवासी अभयपुरा हाथरस को कब्जे में ले लिया।
तलाशी लेने पर इनके पास 4400 रुपये नगद, एक मोबाइल, घड़ी बरामद हुई है। उधर पुलिस ने गोवंश को मुक्त कराकर भौंती स्थित गौशाला भिजवाया। रनियां चौकी इंचार्ज सीपी तिवारी ने बताया कि पांचों अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है। वहीं ट्रक को सीज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार उक्त लोग नियम विरुद्ध तरीके से गोवंश ले जा रहे थे।