फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लीनर हत्याकांड में पकड़ा गया अंतर्राज्यीय गैंग

Sat, 11 Feb 2017 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा थाना क्षेत्र में 20 जनवरी को मध्य प्रदेश के मनसौर से प्याज लादकर बांगलादेश जा रहे ट्रक को हाइवे पर बदमाशों ने क्लीनर की हत्या के बाद लूट लिया था। इस घटना का खुलासा शुक्रवार को सिकंदरा पुलिस एवं क्राइम ब्रांच ने किया। इसमें पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 100 बोरी प्याज, 6 लाख 32 हजार रुपये नकदी और चार तमंचे, 10 जिंदा कारतूस व पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें कि 20 जनवरी को उन्नाव जिले के हिलालमऊ गांव थाना हसनगंज निवासी सुनील कुमार पुत्र राम संजीवन ने सिकंदरा पुलिस को बताया था कि मनसौर मध्य प्रदेश से ट्रक में प्याज लोड कर बांग्लादेश जा रहे थे। शाम 3 बजे शिवपुरी (मध्य प्रदेश) से पांच लोग चालक व सवारी बनकर कानपुर जाने के लिए बैठ गए। बदमाशों ने चालक एवं क्लीनर के हाथ-पैर व मुंह बांधकर बंधक बना लिया। इसके बाद ट्रक औरेया की ओर ले आए।

सिकंदरा के पास क्लीनर की हत्याकर चालक को नीचे फेंककर भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, बीती 8 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली, तिरंगा होटल गांव रोहिनी के पास कुछ बदमाश खड़े हैं। पुलिस ने छापा मारकर घेराबंदी की। बदमाशों ने फायर भी किए लेकिन पुलिस पांचों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


युवकों ने पूछताछ में अपने नाम सत्येंद्र पाल सिंह उर्फ कालू पुत्र बलवीर सिंह निवासी नगला भगत थाना सकरौली जनपद एटा, हाल पता खगोली रामनगर, आगरा, सुमित उर्फ मोतीलाल पुत्र कैलाश कुशवाहा निवासी गहोलिया थाना रूरा, बनी सिंह पुत्र देवकरन निवासी मोनानगर थाना खगौली आगरा, हाल पता उत्तरी प्रकाशपुरम टेढ़ी बगिया जनपद आगरा और चौथा आरोपी ने अपना नाम मनोज चौधरी पुत्र सहीराम निवासी नगला बयान, थाना सादाबाद जनपद हाथरस व धर्मेद्र उर्फ धर्मवीर पुत्र रघुवीर सिंह निवासी कुंजलपुर थाना सादाबाद, हाथरस बताया। आरोपियों ने ट्रक लूट की वारदात को कबूल किया।


इसके अलावा बदमाशों ने 6 जनवरी 2017 को जनपद जालौन में स्टील स्क्रैप से लदे ट्रक लूट को स्वीकार किया। अभियुक्त सुमित उर्फ मोतीलाल पुत्र कैलाश कुशवाहा की निशानदेही पर 100 बोरी प्याज रूरा के पास गहोलिया ग्राम से बरामद किया गया। एएसपी मनोज सोनकर ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है। इनके ऊपर कई मुकदमे भी दर्ज हैं।

सिकंदरा पुलिस द्वारा पकड़े गए पांचों आरोपी शातिर बदमाश हैं। यह लोग हाइवे पर गैंग बनाकर ट्रक लूट सहित अन्य वारदातों को अंजाम देते हैं। इन पर आगरा, औरेया, कानपुर देहात, फिरोजाबाद, जालौन, मथुरा जनपद के थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास, पुलिस मुठभेड़ सहित संगीन धाराओं के दर्जनों मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें