फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के झुंड ने दौड़ाया, सात लोग घायल

Mon, 18 Jan 2016 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुरक्षेत्र के जवाहर नगर (उत्तरी) में रविवार की शाम बंदरों के झुंड ने धमाचौकड़ी कर कई लोगों को दौड़ाया। बंदरों के हमले में मोहल्ले के सात लोग जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन


दहशत इतनी रही कि एक घंटे तक लोग अपने अपने घरों में कैद रहे। बता दें कि घाटमपुर क्षेत्र के कई मोहल्लों में बंदरों का आतंक है।

घाटमपुर क्षेत्र में रविवार की शाम 5:30 बजे बंदरों के एक झुंड ने मोहल्ला जवाहर नगर उत्तरी (बस स्टाप  के पीछे) एक जगह बैठी महिलाओं के ऊपर हमला बोल दिया। अचानक हुए हमले से महिलाएं घबराकर इधर-उधर भागीं।

बंदरों के हमले में शक्ति अवस्थी, शिखा तिवारी, शीला अवस्थी, श्यामा गुप्ता, प्राची और छोटी संखवार सहित सात लोग घायल हुए। जबकि कुछ लोग बंदरों के दौड़ाने से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


कस्बा निवासी शिव दुलारे लाल बाजपेई, गोविंद नारायण शुक्ला, राकेश गोस्वामी, रामप्रकाश सोनी, श्यामबाबू संखवार, राजू शुक्ला, राजकरन सचान और उदय नारायन संखवार ने बताया कि जवाहर नगर (उत्तरी), अशोक नगर, सदर बाजार, आछी मोहाल, इंदिरा नगर और कूष्मांडा नगर सहित अन्य मोहल्लों में बंदरों के झुंड दिनभर धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं।

बता दें कि मोहल्ला जवाहर नगर पश्चिमी में भी कई लोग बंदरों के हमले का शिकार बने थे। सदर बाजार निवासी सुरेश सोनी ने बताया कि बंदरों के हमलों से बचने के लिए उन लोगों ने घरों के आंगन और दरवाजों में जालियां लगवाई हैं।

बंदरों के अलग-अलग झुंड और उनके इलाके भी बंटे हुए हैं। कोतवाली और रोडवज बस स्टाप के आसपास रहने वाले बंदर राहगीरों को अपना शिकार बनाते हैं। उनके हाथों में खाने का सामान और फल देखते ही छीनकर भाग जाते हैं।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें