फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार शादी की तैयारी में, चोरों ने साफ किया घर

Thu, 08 Feb 2018 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमरे के भीतर बिखरा सामान और खुली पड़ी अलमारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बस्ता पूर्वी इलाके में चोरों ने एक घर में अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर लाखों का माल उठा ले गए। बुधवार की शाम घटना की जानकारी हो पाई। घर वाले बेटी की शादी समारोह की तैयारी के लिए कानपुर गए थे। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


शफीक खान ने बताया कि तीन दिन बाद (11 फरवरी) को उसकी बेटी का निकाह होना है। बताया कि निकाह कानपुर से कराया जाना है जिसकी तैयारी की जा रही है। इसी सिलसिले में बीते मंगलवार को  सपरिवार कानपुर गया था। इधर, मकान के मुख्य गेट पर ताला बंद था। चोर मकान की छत के रास्ते से अंदर दाखिल हुए।
 बताया कि चोर कमरे में रखी अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ने के बाद 60 हजार रुपये नगद और डेढ़ लाख रुपये के जेवर-कपड़े और अन्य सामान उठा ले गए। इधर, बुधवार की दोपहर बाद जब शफीक खान और परिवार के लोग वापस घर लौटे तो उनको घटना की जानकारी हुई। देरशाम चौकी इंचार्ज मो. नईम खान ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है। बताया कि घटना की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें