एसबीआई एटीएम का फीता काटकर उद्घाटन करते एसपी प्रभाकर चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने एसबीआई एटीएम का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि आपातकालीन में रुपये की जरूरत पड़ने पर दूर जाने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। एटीएम के खुल जाने से पुलिसकर्मियों के चेहरे पर खुशी दिखाई पड़ी। एसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस लाइन में केंद्रीय कैंटीन, सैल्यून, हाइटेक मेस सहित अन्य सुविधाओं का शुभारंभ कर चुके हैं।
एएसपी मनोज सोनकर, अकबरपुर सीओ आलोक जायसवाल, सीओ डेरापुर माजिद अब्सार, एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक आदि मौजूद रहे।