फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परौंख की गलियों में घूमी हुडको की टीम

Wed, 08 Nov 2017 12:54 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
परौंख गांव में चौपाल लगाते हुडको टीम के सदस्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के गांव परौंख में मंगलवार दोपहर हुडको के अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंची टीम ने गांव में घूमकर वहां स्थिति देखी। इसके बाद ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर उनकी समस्याओं के बारे में जाना। इस दौरान जिले के अफसर भी उनके साथ रहे।
विज्ञापन


परौंख में विकास कराने के लिए भारत सरकार की हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कारपोरेशन (हुडको) संस्था के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. एम रविकांत ने गांव का भ्रमण किया। उन्होंने गांव की गलियों घूमकर वहां विकास कराए जाने का खाका खींचा। इसके साथ ही ग्रामीणों के साथ एक चौपाल भी लगाई। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया उनकी जरूरतों को समझा। उनसे उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाई। पथरी देवी मंदिर, बारात घर व सीसी सड़क को देखा। उनके करीबी लोगों से बात की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गांव को साफ सुथरा रखने के लिए सड़कों के आसपास कूड़ा न पड़ने दे।

इसके लिए अलग से स्थान चिंहित करके वहीं कूड़ा डलवाएं। गांव में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह से कर ली जाए जिससे जलभराव की समस्या न हो। विद्युत व्यवस्था सुधार के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएं। चौपाल से पहले छात्राओं ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत गाए। इस मौके पर उनकी टीम के अलावा जिले के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें