घरों में जले पड़े विद्युत उपकरण।
- फोटो : अमर उजाला
कस्बे के भोला नगर मोहल्ले में गुरुवार दोपहर हाईटेंशन लाइन के ढीले तार घरेलू लाइन में टकराने से घरों में हाई वोल्टेज आ गया। जिससे टीवी, फ्रिज, पंखा आदि उपकरण फुंक गए। विद्युत विभाग की लापरवाही से उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है।
गुरुवार की दोपहर कंचौसी रोड पर निकली हाईटेंशन लाइन के ढीले तार के नीचे से निकली घरेलू लाइन में टकरा गई। तारों की स्पार्किंग से हाई वोल्टेज घरों तक पहुंच गया। खगेंद्र गुप्ता, मैनुद्दीन, सतीश पाल, अरविंद कुमार, अवधेश, रामनारायण, जितेंद्र, आदित्य, लल्ला चौहान, प्रेमचंद्र यादव समेत अन्य के घरों में लगे फ्रिज, कूलर व पंखा सहित अन्य उपकरण फुंक गए।
लोगों ने बताया कि हाईवोल्टेज आने से आए दिन उपकरण फुंकते रहते हैं। यहां के बिजली उपभोक्ताओं ने करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। जेई विधुत उपकेंद्र झींझक सचिन यादव ने बताया कि हाईवोल्टेज आने के बारे में पता लगाया जा रहा है। कर्मियों को भेजकर ढीले तारों को ठीक कराया जाएगा।