थानाक्षेत्र के बदले-सिमनापुर गांव में एक अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी।
शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एसओ ने बताया कि अधेड़ की आत्महत्या के पीछे कोई कारण प्रकाश नहीं आया है जांच की जा रही है।
मूलरूप से थाना राजपुर (कानपुर देहात) के जरी गांव निवासी बालकराम निषाद (42) अपनी ससुराल गांव बदले-सिमनापुर (सजेती) में रहता था।
शनिवार की सुबह उसका शव मकान के ऊपर बने कमरे में छत की धन्नी से फांसी पर झूलता मिला। उसने पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाई थी।
एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गांव जरी से परिजन आए थे। वह लोग शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं भिजवाना चाह रहे थे। लेकिन, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया है।