पूज्य देवरस भाऊराव देवरस महाविद्यालय में अंतर महाविद्यालय हैंडबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी ने किया। प्रतियोगिता में सात महाविद्यालयों की टीमेें हिस्सा ले रही है।
शनिवार को महाविद्यालय के क्रीड़ास्थल पर हैंडबाल प्रतियोगिता में आयोजकों ने पूर्व सांसद का स्वागत किया। तत्पश्चात प्रतियोगिता में ओपनिंग करने उतरी वीएसएसडी डिग्री कालेज व पं. सहदेव प्रसाद त्रिवेदी महाविद्यालय के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने कहा कि देश में खिलाड़ियों की कमी नहीं है। बस जरूरत सिर्फ छिपी हुई प्रतिभा को निखारने की है। इस तरह के आयोजनों से शारीरिक विकास होता है।
प्रतियोगिता में डीवीएस महाविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, पूज्य देवरस भाऊराव देवरस महाविद्यालय, वीएसएसडी डिग्री कालेज, सहदेव प्रसाद महाविद्यालय, सुभाष डिग्री कालेज, फिरोज गांधी महाविद्यालय की टीमें भाग ले रही है।
कार्यक्रम में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डा. आरपी सिंह, आब्जर्वर प्रो. आनंद बिहारी, महाविद्यालय प्रबंधक अविनाश सिंह, चेयरमैन राघवेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, मदन पांडेय, अरविंद चंदेल, अजय मिश्रा, रिंकू चौहान आदि मौजूद रहे।