फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पावर प्लांट में हादसा, झारखंड के मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (कानपुर)। थाना क्षेत्र के नेयवेली पावर प्लांट में हादसे के चलते एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

झारखंड के गांव कोकारी कला थाना कलुआ डीग (लाटेहार) निवासी अजरुद्दीन अंसारी (38) पुत्र शरीफ अंसारी नेयवेली पावर प्लांट की सहायक कंपनी जीई में हेल्पर के तौर काम करता था। बीते मंगलवार को वह ट्रेलर से लोहे की मोटी चादरें उतरवा रहा था। इसी दौरान एक चादर हाइड्रा से फिसलकर अजरुद्दीन के ऊपर गिर गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
कंपनी का ठेकेदार और साथी मजदूर उसे तत्काल हमीरपुर जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। झारखंड से परिजन पावर प्लांट आए। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर चले गए। नेयवेली पावर प्लांट पुलिस चौकी के प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि मजदूर की मौत हादसे में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें