फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्ड की दोनाली बंदूक लूटी

Sun, 17 Jan 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भीतरगांव पुलिस चौकी साढ़ के दरगाहीलाल नहर पुल के पास बदमाशों ने निजी सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी दोनाली बंदूक, मोबाइल और नगदी लूट लिए। घटना शुक्रवार देर शाम की है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश करवाई जा रही है।  गांव जसरा (साढ़) निवासी पंकज यादव ने बताया कि गाजियाबाद की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड है।

शुक्रवार को वह अपने गांव जा था। शाम सात बजे दरगाही लाल नहर पुल के पास वाहन से उतर कर जैसे ही मिर्जापुर मोड़ के पास पहुंचा तभी, चार युवकों ने घेर लिया और बंदूक छीनने लगे।
विज्ञापन


विरोध करने पर पिटाई की। चारों युवक बंदूक, आठ कारतूस, मोबाइल फोन और पर्स में रखे 2500 रुपये लूटकर भाग गए। पंकज खेतों के रास्ते से भागकर खेरवा गांव पहुंचा और अपने साढ़ू को घटना की जानकारी दी।

पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। देररात एसपी (ग्रामीण) एसएन तिवारी और सीओ कृष्णकुमार भी पहुंचे। पुलिस ने रात में ही कुछ युवकों को उठाकर साढ़ चौकी में बैठाया है। शनिवार की सुबह बंदूक की खोजबीन की गई लेकिन वह नहीं मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें