फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों के प्रदर्शन से जीटी रोड आठ घंटे जाम

Thu, 17 Mar 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिवक्ता की मौत के बाद बुधवार सुबह करीब 11 बजे से शुरू हुए वकीलों के प्रदर्शन के फौरन बाद ही एनएच-91 का ट्रैफिक ठप हो गया। बिल्हौर कसबे के दोनों ओर हजारों छोटे-बड़े वाहन फंस गए। पुलिस और राजस्व अधिकारियों ने शाम करीब 6 बजे जीटी रोड और लखनऊ-इटावा राजमार्ग का आवागमन बहाल कराया।
विज्ञापन


बिल्हौर बार एसोसिएशन के अधिवक्ता जितेंद्र पाल की मौत के बाद सड़कों पर उतरे उत्तेजित लोगों ने क ोतवाली गेट के सामने ही टेंपो पलटाकर जीटी रोड और बिजली का खंभा डालकर लखनऊ-इटावा राजमार्ग जाम कर दिया। कई बार तो बाइक सवारों को भी अधिवक्ताओं ने खदेड़ लिया।

जीटी रोड पर जाम लगने कसबे पश्चिमी छोर पर बकोठी अरौल तक लंबा जाम रहा जबकि पूर्वी ओर धौरसलार तक हजारों वाहनों आदि की लाइनें लग गईं। दोपहर दो बजे अधिवक्ताओं ने स्कूली बसों, एंबुलेंस सहित आकस्मिक सेवा में जा रहे वाहनों को पास दिया।
विज्ञापन


बिल्हौर स्टेशन अधीक्षक नवल किशोर ने बताया कि प्रदर्शन से कानपुर-फर्रुखाबाद रेल रूट की कोई भी ट्रेन प्रभावित नहीं हुई है, ककवन रोड क्रासिंग पर बाधा पैदा करने की सूचना आई थी, लेकि न कुछ ही देर में उसे हटा दिया गया। प्रदर्शन के चलते जीटी रोड और लखनऊ-इटावा राजमार्ग करीब आठ घंटे ठप रहा।

उपजिलाधिकारी आलोक कुमार ने प्रदर्शन को देखते हुए एसओ चौबेपुर को दिशा निर्देश दिए गए थे। कानपुर शहर से आने वाले वाहनों को शिवली-बेला मार्ग से डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें