फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान की पत्नी व चार अन्य की कटी चोटी

Fri, 11 Aug 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में चोटी कटने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। बुधवार रात व गुरुवार को रसूलाबाद व गजनेर में पांच घटनाएं हुईं। इनमें ग्राम प्रधान की पत्नी समेत पांच की चोटी कट गई। इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।  
विज्ञापन


रसूलाबाद के नौहानौगांव निवासी उमेश ग्राम प्रधान है। गुरुवार को उनकी पत्नी रेनू (30) घर के बरामदे में लेटी थी। कुछ देर बाद आंख खुलने पर वह चारपाई से उठी तो चोटी जमीन पर गिर गई। चोटी गिरते ही वह जोर से चिल्लाई और बेहोश होकर वहीं गिर गईं। आवाज सुनकर परिजन दौड़े और आनन फानन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। रेनू को देर शाम तक होश नहीं आया। दूसरी घटना क्षेत्र के ही रतनपुर गांव में हुई। गांव निवासी मनोज राज मिस्त्री की पुत्री निर्मला (15) गुरुवार दोपहर आंगन में खड़ी थी। तभी उसकी चोटी कटकर जमीन पर गिर गई। चोटी को जमीन पर पड़ा देख उसकी चीख निकल गई। परिजन दौड़े तो वह भी जमीन पर बेहोश मिली।  

तीसरी घटना क्षेत्र के गढ़ेवा गांव में हुई। किसान सरनाम सिंह की पत्नी रेखा देवी (58) बुधवार रात घर के बरामदे में सो रही थी। गुरुवार सुबह जागने पर उसे चोटी कटी मिली। उसके सिर में तेज दर्द होने पर परिजन उपचार के लिए सीएचसी ले गए। चोटी कटने की बात सुनते ही महिलाओं का घर में जमघट लग गया। रसूलाबाद क्षेत्र में चोटी कटने की चौथी घटना गुरुवार शाम पांच बजे छोटी भीख देव कहिंजरी में हुई। गांव के किसान भूरा कमल की पत्नी कांति (30) शाम को घर के चबूतरे पर महिलाओं से बातें कर रही थीं। तभी वह अचानक बेहोश होकर चबूतरे पर गिर गई और उसकी चोटी कट गई।
विज्ञापन


परिजन महिला को उपचार के लिए सीएचसी ले गए। पांचवीं घटना सरवनखेड़ा ब्लॉक के गजनेर थाना क्षेत्र स्थित दिलावलपुर गांव में घटी। गांव निवासी ड्राइवर आशीष की पत्नी पूजा (22) अपने भतीजे अरब के साथ कमरे में सो रही थी। चचेरी ननद पिंकी जब उसके कमरे गई तो देखा कि पूजा कमरे में बेहोश पड़ी थी और उसकी चोटी जमीन में कटी पड़ी थी। यह देखकर वह घबराकर बाहर भागी और रोते हुए घर के बाहर बैठी महिलाओं को घटना की जानकारी दी। चोटी कटने की जानकारी पर लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना पर गजनेर पुलिस व डायल 100 टीम ने मौके पर पहुंचकर छानबीन कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें