फोटो-04एकेबीपी-16-स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर हंगामा करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
झींझक काो बुधवार की शाम दिल्ली से कानपुर जाने वाली गोमती एक्सप्रेस के घंटों देरी से आने पर दैनिक यात्रियों का आक्रोश फूट पड़ा। गुस्साए यात्रियों ने स्टेशन मास्टर के कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वैकल्पिक व्यवस्था करने के बाद यात्री शांत हुए।
बुधवार को तूफान एक्सप्रेस के रद्द होने के बाद यात्री गोमती एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे थे। तभी ट्रेन के दो घंटे विलंब से आने का एनाउंस हुआ। इस पर दैनिक यात्री भड़क गए और हंगामा करने लगे। दैनिक यात्री वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था किए जाने की मांग पर हंगामा शुरू कर दिया। करीब आधा घंटे तक चले हंगामे के बाद स्टेशन मास्टर ने कंट्रोल से बातचीत के बाद स्पेशल ट्रेन को स्टॉपेज दिए जाने पर यात्री शांत हुए। स्टेशन मास्टर रविकांत ने बताया कि गोमती एक्सप्रेस के लेट होने से दैनिक यात्रियों ने हंगामा किया था। वैकल्पिक रूप में जयनगर स्पेशल ट्रेन का स्टापेज दिए जाने पर यात्री शांत हुए।